देर रात दुबारा घर पर पथराव, दरवाजे, खिड़की के शीशे तोड़े
श्रीगंगानगर में कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की भांभू कॉलोनी गली नम्बर 7 में स्थित एक मकान पर हमला कर दिया गया। पुलिस मौका मुआयना करके वापिस लौट गई। देर रात करीब डेढ़ बजे हमलावर फिर आये और घर पर पथराव कर दिया।
इस परिवार का कसूर केवल इतना था कि परिवार की बेटी को कुछ युवक तंग करते थे, परिवारवालों ने उसे रोका। इस वारदात ने शहर का आम आदमी दशहत में है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त दीपक पाहुजा ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात युवकों ने 6 दिसम्बर की रात साढ़े आठ बजे घर में घुस कर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

No comments