श्रीगंगानगर मेें कपड़ा व्यापारी बाप-बेटे ने बंधक बना कर पीटा
हनुमानगढ़ के कपड़ा व्यापारी के साथ श्रीगंगानगर की क्लॉथ मार्केट में एक दुकान में बंधक बना कर मारपीट करने की घटना सामने आई है। जवाहरनगर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने हनुमानगढ़ के कपड़ा व्यापारी सतीश कुमार निवासी 11-12 एसएलडब्ल्यू, टिब्बी की रिपोर्ट पर क्लॉम मार्केट स्थित मिढ्ढा टेक्सटाइल्स के मालिक मनोज मिढ्ढा व उसके बेटे इशान मिढ्ढा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़त सतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि श्रीगंगानगर के नई क्लॉथ मार्केट स्थित 'मिढ़ा टेक्सटाइल्सÓ दुकान पर हिसाब-किताब को लेकर विवाद के दौरान दुकानदार मनोज कुमार मिढ़ा उर्फ सोनू और उसके बेटे ईशान ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और दुकान में बंधक बना लिया।

No comments