Breaking News

दो गुटों में भिड़न्त, युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर


श्रीगंगानगर  के पुरानी आबादी क्षेत्र में रविवार शाम दो गुटों के बीच हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बीकानेर रेफर किया गया है। 
पुलिस के अनुसार जगपाल सिंह निवासी बंसती चौक ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र विक्रम सिंह अपने दोस्तों सुखवीर उर्फ  काकू व 'मुर्गीÓ के साथ पुरानी आबादी में रहने वाले अपने मामा के घर जा रहा था। रास्ते में आरोपियो बायडा, पोदी, अनमोल राजपूत, लक्की (ज्ञानी) तथा उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने जान से मारने की धमकियां देकर उन्हें वहां से भगा दिया। 

No comments