Breaking News

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटी


हनुमानगढ़ जिले के मानकसर गांव के पास आज सुबह एक बाइक को बचाने के प्रयास में एक निजी बस पलटने से एक महिला शिक्षिका सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 11 जने घायल हो गये। 
जिला कलेक्टर खुशाल यादव व एसपी हरीशंकर ने अस्पताल में पहुंच कर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन जनों को मृत घोषित कर दिया गया।
तीन जनों की हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची संगरिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों एम्बूलसें के जरिए अस्पताल में भेजा। पुलिस ने के्रन की मदद से बस हटवा कर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई।

No comments