Breaking News

किराये पर लिया कराहा वापिस लौटाने से इंकार


श्रीगंगानगर जिले रावला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 2 पीएम सैकेंड में रहने वाले किसान का कराहा किराये पर लिया गया और उसे हड़प कर लिया। पीडि़त किसान ने अनूपगढ़ इलाके के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार हरीश कुमार पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट दी कि उसका एक डोली कराहा खुशविन्द्र पुत्र दर्शन सिंह निवासी 11 ए, अनूपगढ़ ने 15 दिन के लिए किराये पर लिया था। काफी दिनों तक आरोपी कराहा लौटाने से बचता रहा। लगभग 15 दिन पहले आरोपी ने फोन पर अब कराहा वापस नहीं देने से इंकार कर दिया।

No comments