फर्जी अधिकारी बन कर ठगी: व्यापारी से 150 क्विंटल चावल ले गया
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी हो गई। एक व्यक्ति फर्जी अधिकारी बन कर व्यापारी के पास आया और करीब पांच लाख रुपए से अधिक का चावल ले गया। ठगी के शिकार व्यापारी ने अब मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार, चावल के थोक व्यापारी पंकज सिंगला निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन ने बताया कि वह गंगा राइस एंड जनरल मिल के नाम से चावल निर्माण का कार्य करते हैं। 29 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ब्रीजा कार से उनके पास आया, जिसने अपना नाम अशोक जैन बताया और दावा किया कि वह आंगनबाड़ी केन्द्र 22 एनडीआर, किशनपुरा दिखनादा का प्रभारी अधिकारी है।

No comments