मुख्य अभियंता के.के. कस्वां ने अधिकारियों को दिए निर्देश
श्रीगंगानगर सर्किल की सर्किल स्तरीय समीक्षा बैठक जोनल मुख्य अभियंता जेडीवीवीएनएल, बीकानेर के.के. कस्वां की अध्यक्षता में अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हुई। इस दौरान श्री कस्वां ने विद्युत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. बीकानेर संभागीय मुख्य अभियंता के.के. कस्वां ने राजस्व वसूली, टीएंडडी और एटीएंडसी घाटा, दोषपूर्ण मीटर प्रतिस्थापन की स्थिति, स्मार्ट मीटर परियोजना की प्रगति (सरकारी कनेक्शन/अन्य श्रेणियां) एवं विभिन्न फीडरों पर अतिरिक्त आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।
No comments