फर्जी पट्टा जारी करने के आरोप में पूर्व सरपंच सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस ने ग्राम पंचायत द्वारा फर्जी पट्टा जारी करने के आरोप में पूर्व सरपंच सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार लखासर निवासी भागीरथ पुत्र हेतराम ने रिपोर्ट दी कि न्होंने वर्ष 2010 में भूपसिंह पुत्र मालाराम, निवासी लखासर से भूखंड खरीदा था।
प्लॉट का पट्टा एवं ग्राम पंचायत द्वारा जारी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और वे इसे नोहरा के रूप में उपयोग कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व उन्होंने इस भूखंड में मिट्टी भरवाई थी तथा 30 नवंबर 2025 को जेसीबी बुलाकर सूखे पेड़ों को कटवाकर सफाई करवाई थी। विगत 1 दिसंबर 2025 को मैं अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे।

No comments