अजमेर शरीफ जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर देर रात एक भीषण हादसा हुआ। जहां ट्रक और बस में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई और 21 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बस में लगभग 60 लोग सवार थे, जो संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला गांव के श्रद्धालु थे। ये लोग अजमेर शरीफ के उर्स में भाग लेने जा रहे थे।
बस में लगभग 60 लोग सवार थे, जो संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला गांव के श्रद्धालु थे। ये लोग अजमेर शरीफ के उर्स में भाग लेने जा रहे थे।

No comments