सवाईमाधोपुर में ट्रांसफॉर्मर चोरों का आतंक: बिजली सप्लाई ठप
सवाईमाधोपुर में चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के ऐचेर गांव में चोरों ने रात के समय दो अलग-अलग स्थानों से ट्रांसफॉर्मर से तेल और कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात गांव की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित खोखरी तलाई मार्ग पर लगे दो ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाया। ये ट्रांसफॉर्मर गांव में सिंगल फेस विद्युत आपूर्ति के लिए लगे हुए थे। चोर रात के अंधेरे में डीपी से तेल और अन्य कीमती सामान निकालकर फरार हो गए। ट्रांसफॉर्मर से चोरी के बाद गांव में रात से ही बिजली आपूर्ति बंद है।

No comments