चित्तौडग़ढ़ सैनिक स्कूल में 55वां विजय दिवस समारोह:शिक्षा मंत्री दिलावर ने की शिरकत
सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ में मंगलवार को 55वां विजय दिवस पूरे गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, शौर्य और अद्वितीय बलिदान को समर्पित रहा। समारोह में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व सैनिक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शिक्षा मंत्री ने स्कूल परिसर में स्थित स्मृतिका पर पहुंचकर देश के शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कैडेट्स और अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

No comments