दिल्ली की धुंध से जयपुर एयरपोर्ट बेहाल, कम विजिबिलिटी से उड़ानों में अफरा-तफरी
दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित रहा। इसका सीधा असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां विमानों का जाम लग गया। दिल्ली की ओर जाने-आने वाली उड़ानों में भारी देरी हुई, जबकि छह फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर करीब 12 से ज्यादा क फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ गया और तीन उड़ानों को ऐनवक्त पर रद्द करना पड़ा।
कई यात्रियों लेटलतीफी होने के कारण सोशल साइट्स पर अपना गुस्सा भी जताया। वहीं, एयरलाइन कंपनियों ने ऑपरशेनल कारण बताकर इतिश्री कर ली।
कई यात्रियों लेटलतीफी होने के कारण सोशल साइट्स पर अपना गुस्सा भी जताया। वहीं, एयरलाइन कंपनियों ने ऑपरशेनल कारण बताकर इतिश्री कर ली।

No comments