बांके बिहारी मंदिर में हलवाई ने भोग बनाने से किया इनकार, टूटी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा
मथुरा के बांके बिहारी जी महाराज मंदिर में इस बार जो हुआ उसकी तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। यहां हलवाई की जिद्द ने सालों पुरानी परंपरा को तोड़ दिया। भोग तैयार करने वाले हलवाई बकाया भुगतान न मिलने के कारण काम पर नहीं आए और इससे ठाकुर जी बीना भोग के ही रह गए। इससे मंदिर का माहौल तो खराब हुआ ही भक्त भी काफी निराश हुए।
पावर कमेटी के सदस्य गोस्वामी ने बताया कि आज ठाकुर बांके बिहारी महाराज को समय पर भोग नहीं लग पाया, इसकी वजह कमेटी की ओर से मंदिर के लिए तय किए गए हलवाइयों का समय पर नहीं पहुंचना रहा। हंगामे के बाद पता चला कि कमेटी ने हलवाइयों का पिछला भुगतान नहीं किया, इसलिए वे काम पर ही नहीं आए।

No comments