Breaking News

बारां में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर:11 लोग हुए घायल

बारां के नेशनल हाईवे-27 पर सोमवार देर शाम एक निजी बस और रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। यह हादसा शहर के समीप भूलभूलैया चौराहे के पास हुआ। दुर्घटना में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पांच से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे आरएसी के जवानों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

No comments