समस्या लेकर पहुंची महिला, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने उसके हाथ पर लिखकर किया वादा
राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के जनसुनवाई की खास तस्वीर सामने आई है. जब एक महिला अपनी परेशानी लेकर पहुंची तो कैबिनेट मंत्री ने हाथ पर लिखकर समस्या के समाधान का वादा किया. मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आज 1 दिसंबर चाय की थड़ी पर आम लोगों की जनसुनवाई की. जयपुर के एयरपोर्ट रोड पर बैठे लोगों के साथ चाय पी. इसी दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं बताई. तभी महिला भी गौशाला से जुड़ी समस्या लेकर आई थी, जिसे किरोड़ीलाल मीणा ने सुना और निपटारा का आश्वासन दिया.
मंत्री ने महिला की बात सुनने के बाद कहा कि उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा. तभी महिला के हाथ पर लिखा- कोई भी गौशाला के कार्य को नहीं रोकेगा. इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने हर शिकायत को ध्यान से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

No comments