Breaking News

बाड़मेर के महिला मंडल के ऑफिस में ईडी की रेड:संस्थान को करोड़ों रुपए की बाहरी फंडिंग का अंदेशा

बाड़मेर में महिला मंडल संस्थान पर आज सोमवार सुबह ईडी की रेड पड़ी है। यहां डॉक्यूमेंट्स खंगाले जा रह हैं। साथ ही यहां सुबह से सर्च चल रहा है। मामला शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित का है। यहां महिला मंडल आगोर संस्थान के ऑफिस पर रेड की गई है। बताया जा रहा है कि संस्थान को करोड़ों रुपए की बाहरी फंडिंग हुई है।
सोमवार सुबह दो से तीन कारों में ईडी की टीम पहुंची। पिछले चार घंटे से यहां सर्च की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार ईडी को बाड़मेर में बाहरी फंडिंग का इनपुट मिला था। इसके बाद टीमें सुबह बाड़मेर पहुंची थी।

No comments