Breaking News

राजस्थान के 12 शहरों में बिगड़ा एयर क्वालिटी इंडेक्स

राजस्थान में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है. प्रदेश के कुल 12 शहर खराब वायु गुणवत्ता वाले ऑरेंज जोन में पहुंच गए हैं, जबकि भिवाड़ी रेड जोन में बना हुआ है. आज सोमवार सुबह एक बार फिर हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती नजर आई. सुबह 8:00 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक भिवाड़ी के वसुंधरा नगर यूआईटी सेंटर पर एक्यूआई 324 दर्ज किया गया, यानी एक बार फिर यह शहर रेड जोन में आ गया, जबकि भिवाड़ी का ही एक और सेंटर, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक एक्यूआई 263 दर्ज किया गया और यह ऑरेंज जोन में रहा. 

No comments