Breaking News

बढ़ती आबादी को लेकर आई 'खुशखबरी'

भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ की नई रिपोर्ट एक अच्छी खबर लेकर आई है. रिपोर्ट ये बता रही है कि अब भारतीय माता-पिता पहले की तुलना में परिवार छोटा रखने को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं. इसी का सबूत है कि भारत की कुल प्रजनन दर घटकर 1.9 पर आ गई है, जो पहले काफी ज्यादी था. अब अनुमान है कि 2080 तक देश की आबादी 1.8 से 1.9 अरब पर स्थिर हो सकती है. पिछले 20 सालों में देश में जन्म दर में लगातार कमी देखी गई है. 

No comments