Breaking News

सस्ते प्लॉट, दुकान दिलाने के नाम पर ठगी:सिक्योरिटी गार्ड से लिए लाखों रुपए

जोधपुर में सस्ते प्लॉट और दुकान दिलाने के नाम पर एक सिक्योरिटी गार्ड से लाखों रुपए की ठगी का मामला उजागर हुआ है। पीडि़त की शिकायत पर महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी सिक्योरिटी गार्ड भागीरथ सिंह राठौड़ ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वे लगभग तीन वर्षों से महामंदिर तीसरी पोल के बाहर रहने वाले अमित कुमार जैन को जानते हैं। अमित ने परिचय का लाभ उठाकर उन्हें सस्ते प्लॉट और दुकान दिलाने का लालच दिया।

No comments