राजस्थान में फिर सरकारी स्कूल के जर्जर कमरे की गिरी छत तो मचा हड़कंप
कोटा कैथूदा ग्रामपंचायत के नयागांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में रविवार एक जर्जर कक्षा-कक्ष की छत अचानक गिर जाने से हड़कंप मच गया। रविवार अवकाश होने के कारण विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे हादसा टल गया।
तेज आवाज सुनकर विद्यालय के पास रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि पुराना कमरा पूरी तरह धराशायी हो चुका है। ग्रामीणों ने तुरंत ही इस घटना की सूचना शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दी और विद्यालय का निरीक्षण करवाने की मांग की।

No comments