Breaking News

निकाय और पंचायत चुनाव के लिए सीएम भजनलाल शर्मा का इशारा

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विधायकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बजट दिया है. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जनता के प्रति जवाबदेही होती है. जन आकांक्षाओं को पूरा करना ही जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 'सबका साथ-सबका विकासÓ की भावना के साथ दोनों बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों को बजट आवंटित किया. हमारी सरकार के दो साल पूरे होने पर 15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है. बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्री परिषद् के सदस्य और भाजपा के विधायक मौजूद थे.

No comments