नाहरगढ़ लॉयन-सफारी में पर्यटकों से भरी बस में लगी आग:शेरों के बीच फंसे 15 टूरिस्ट
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लॉयन सफारी के दौरान एक भयानक हादसा होते-होते टल गया। सफारी बस जंगल के बीचों-बीच पहुंची ही थी कि अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे पूरे पार्क में अफरा-तफरी मच गई। बस जंगल के बीच उस हिस्से में थी, जहां आसपास शेर घूम रहे थे। इसलिए पर्यटकों के पास न तो उतरने की जगह थी और न ही इंतजार करने की गुंजाइश। धुआं भरते ही बस में सवार सैलानियों में दहशत फैल गई, लेकिन ड्राइवर और स्टाफ ने साहस दिखाया।

No comments