हाईकोर्ट ने कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन को किया तलब, 12 साल पुराने केस में पेशी आज
पंचायत राज भर्ती 2013 से जुड़े मामले में आज हाईकोर्ट में एक बार फिर सुनवाई होगी. हाईकोर्ट ने कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज को तलब किया है. साल 2013 में पंचायतीराज विभाग ने एलडीसी के 19 हजार 275 पदों पर भर्ती निकाली थी. इसके बाद करीब 7 हजार 755 पदों पर नियुक्तियां भी दे दी गई. लेकिन इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक के विवाद के कारण रोक लग गई. अब यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है.
इसी मामले में कोर्ट ने चेयरमैन को आज 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए है.
इसी मामले में कोर्ट ने चेयरमैन को आज 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए है.

No comments