राजस्थान में ठिठुरन से राहत, कई जिलों में चढ़ा पारा; अगले 7 दिन सूखा मौसम
राजस्थान में जारी कड़ाके की सर्दी से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादलों की आवाजाही के कारण उत्तरी हवा की गति कमजोर हो गई, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह-शाम की ठिठुरन में कमी आई है। अलवर समेत कई जिलों में सोमवार सुबह खेतों की फसलों पर ओस की परत देखी गई, जो मौसम में नमी का संकेत है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के पश्चिमी हिस्सों में आज भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में ऊंचाई पर बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शेखावाटी क्षेत्र कोल्ड-वेव की स्थिति से राहत का अनुभव करता रहेगा।

No comments