Breaking News

हिमाचल में कड़ाके की ठंड से जमे नदी-झरने

हिमाचल में सूखी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है और कई जगह सामान्य से नीचे पहुंच गया है। जनजातीय जिलों लाहुल स्पीति और किन्नौर में तापमान शून्य से काफी नीचे जाने से प्राकृतिक जल स्रोत जम गए हैं। ठंड से सिर्फ पहाड़ी इलाके ही नहीं, बल्कि निचले जिले भी प्रभावित हैं।
मौसम विभाग ने 13 से 14 दिसंबर तक चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल स्पीति में हल्का हिमपात होने की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में वर्षा होगी।

No comments