Breaking News

शीतकालीन अवकाश में परीक्षाओं का विरोध

राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा शीतकालीन अवकाश के दौरान सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित करने के निर्णय का प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ ने इस फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया है। रुक्टा महामंत्री डॉ. बनय सिंह ने उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन भेजकर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग की है।

No comments