Breaking News

स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर: बस ड्राइवर मौके से हुआ फरार

चूरू शहर के पंखा सर्किल के पास आज शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल बस की टक्कर से 22 वर्षीय बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाया और एक निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक लादडिय़ा निवासी अजीत नायक है। वह चूरू में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करता है। टक्कर के बाद अजीत अचेत होकर सड़क पर गिर गया था।

No comments