हनुमानगढ़ किसान आंदोलन में राकेश टिकैत की एंट्री
हनुमानगढ़ में किसान आंदोलन का मामला गरमा गया है. मामला सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकसभा में भी मुद्दे की गूंज सुनाई पड़ रही है. अब इस मामले में राकेश टिकैत की भी एंट्री होने वाली है. आगामी 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों की महापंचायत होगी. इसमें राकेश टिकैत सहित कई बड़े किसान नेता शामिल होंगे.
पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने बताया कि महापंचायत में कई किसान यूनियनों समेत संगठन हिस्सा लेंगे. किसानों एवं स्थानीय नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे निर्माणाधीन एथेनॉल कारखाने के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेंगे.

No comments