एसएमएस हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक को नोटिस जारी
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में बिना टेंडर के पार्किंग चलाने और उसमें हुई वित्तीय गड़बड़ी के बाद जांच के लिए बनी कमेटी ने पूर्व अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। पूर्व अधीक्षक के अलावा तत्कालीन मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज समेत अन्य नर्सिंग कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को भी कमेटी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

No comments