Breaking News

5 दिवसीय खाटू श्यामजी मेला 29 से

नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए खाटू नगरी में दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया है कि 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक विशेष प्रवेश व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। 
रींगस में आयोजित होने वाले नववर्ष एकादशी और पांच दिवसीय खाटू श्यामजी मेले को लेकर एडिशनल एसपी दीपक गर्ग की अध्यक्षता में भैंरूजी मोड़ स्थित एएसपी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान दो दिन तक खाटूश्यामजी रोड को नो-व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा विभाग और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए।

No comments