Breaking News

कोटा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा अलटर्:नए साल और उर्स मेले को लेकर जीआरपी ने बढ़ाई निगरानी

दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन स्थित कोटा रेलवे स्टेशन पर नए साल, क्रिसमस और अजमेर उर्स मेले के मद्देनजर जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बढ़ते यात्री दबाव और संभावित भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मेटल डिटेक्टर, लगेज स्कैनर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है।
स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जीआरपी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है, ताकि यात्री निर्भय होकर अपनी यात्रा करे। 

No comments