Breaking News

जयपुर जिला परिषद का नया नक्शा तैयार

जयपुर जिला परिषद की सियासत और प्रशासनिक ढांचा जल्द ही नए आकार में नजर आ सकता है. प्रस्तावित परिसीमन में बड़ा संकेत मिला है कि जिला परिषद जयपुर में वार्डों की संख्या बढ़ाई जा रही है. मौजूदा 51 वार्डों के मुकाबले 6 नए वार्ड जोडऩे का प्रस्ताव तैयार किया गया है. जिससे कुल संख्या 57 तक पहुंच सकती है.
खास बात यह है कि कोटपूतली और विराटनगर जैसे बड़े इलाके जिला परिषद से बाहर हो चुके हैं, इसके बावजूद वार्ड बढ़ाने की तैयारी ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है. 

No comments