सरकारी व निजी स्कूलों में अब इको क्लब का गठन करना होगा
राजस्थान सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 'इको क्लब फॉर मिशन लाइफ' के तहत इको क्लब का गठन अनिवार्य कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सीताराम जाट की ओर से इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों एवं स्कूल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों में अब तक इको क्लब का गठन नहीं हुआ है, वहां तत्काल प्रभाव से क्लब का गठन कर उसकी प्रमाण-पत्र संबंधी जानकारी शत-प्रतिशत संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कराना होगा।

No comments