प्रतापगढ़ में मूंगफली की बंपर आवक
प्रतापगढ़ जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद लगातार जारी है. जिले में कुल तीन खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं. सरकारी खरीद की सुव्यवस्थित व्यवस्था और बाजार भाव की तुलना में अधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.
बगवास स्थित नवीन कृषि उपज मंडी में अब तक 168 किसानों से कुल 3833.55 क्विंटल मूंगफली की खरीद की जा चुकी है.
बगवास स्थित नवीन कृषि उपज मंडी में अब तक 168 किसानों से कुल 3833.55 क्विंटल मूंगफली की खरीद की जा चुकी है.

No comments