हाईटेक हुई लाल किला की सिक्योरिटी
पुरानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने लाल किला और उसके आस-पास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 120 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 100 कैमरे लाल किला, चांदनी चौक और नजदीकी बाजारों में लगाए गए हैं, जबकि 20 कैमरे लाल किला की पार्किंग के सभी महत्वपूर्ण एंट्री और एग्जिट पॉइंटस पर नजर रख रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, इन कैमरों में एडवांस्ड वीडियो एनालिटिक्स और फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस सिस्टम लगाया गया है, जो बड़े क्रिमिनल डेटाबेस से जुड़ा है और संदिग्धों की पहचान में मदद करेगा।
पुलिस के मुताबिक, इन कैमरों में एडवांस्ड वीडियो एनालिटिक्स और फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस सिस्टम लगाया गया है, जो बड़े क्रिमिनल डेटाबेस से जुड़ा है और संदिग्धों की पहचान में मदद करेगा।

No comments