प्लास्टिक कबाड़ा गोदाम में लगी भीषण आग:सात दमकल की गाडिय़ों ने पाया काबू
कोटा के दीनदयाल नगर इलाके की पत्थर मंडी में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, जिसके बाद नगर निगम फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया।
गोदाम के अंदर प्लास्टिक का कबाड़ ज्यादा मात्रा में होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया। स्थिति गंभीर होती देख महावीर नगर फायर स्टेशन से दो दमकल और भेजी गईं। दमकल की 7 गाडिय़ों से आग पर काबू पाया जा सका।

No comments