Breaking News

एसआईआर के बहाने साइबर ठगी: वोटर कार्ड निरस्त होने का डर दिखाकर बना रहे हैं लोगों को शिकार

राजस्थान में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण चलाया जा रहा है. यह मुहिम लगातार चर्चा में है. ऐसे में साइबर अपराधी अब एसआईआर के नाम पर साइबर ठगी का नया हथकंडा अपना रहे हैं. डीजी साइबर क्राइम संजय अग्रवाल ने आमजन को सतर्क किया है कि साइबर ठग सोशल मीडिया और एसएमएस पर फर्जी संदेश भेज रहे हैं. इन संदेशों में जनता को डराया जाता है कि यदि उन्होंने तुरंत एसआईआर फॉर्म नहीं भरा तो उनका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा या उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाएगा. डीजी अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक फर्जी लिंक भेजते हैं.

No comments