इतिहास में पहली बार भारतीय रुपया 89.85 पर
आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे लुढ़ककर अब तक के सबसे निचले स्तर 89.85 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजारों में डॉलर की मजबूती, लगातार विदेशी फंडों की बिकवाली और आयातकों की बढ़ी मांग ने रुपए पर दबाव डाला। फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक कॉर्पोरेट्स, इंपोर्टर्स और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से डॉलर की ऊंची मांग और कच्चे तेल की महंगी कीमतों ने निवेश धारणा को कमजोर किया है।

No comments