बांके बिहारी मंदिर की चेतावनी: 5 जनवरी तक वृंदावन न आने का अनुरोध
यदि आप नए साल के आगाज पर ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच श्रद्धालुओं की भारी आमद की आशंका जताते हुए एक विशेष गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन ने भक्तों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो, तो अत्यधिक भीड़ वाले इन दिनों में वृंदावन आने का कार्यक्रम टाल दें। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को यह संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना है।

No comments