पटवारी भर्ती 2025 का परिणाम 2 जनवरी को, 5 परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी तय
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम 2 जनवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, संविदा आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम मार्च 2026 में जारी किए जाने की संभावना जताई गई है।
लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 की परीक्षा मई 2026 में प्रस्तावित है, जबकि एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2025 अप्रैल 2026 के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है।
लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 की परीक्षा मई 2026 में प्रस्तावित है, जबकि एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2025 अप्रैल 2026 के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है।

No comments