अमेरिका का झांसा देकर भेज दिया दुबई, कुरुक्षेत्र में युवक के साथ लाखों रुपये की ठगी
कुुरुक्षेत्र के लाडवा में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से एजेंट ने करीब साढे छह लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि बाप-बेटे ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर युवक को दुबई भेज दिया, जहां युवक को करीब चार से पांच महीने तक रखा गया।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव ध्यांगला निवासी शौकत अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अनीश पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका जाना चाहता था। इसी दौरान उनके परिचित रादौर निवासी खुर्शीद और उसके बेटेे सलमान ने अनीश को अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया।

No comments