Breaking News

जयपुर में दौड़ रही टाटा एस का पंजाब में चालान

जयपुर में दौड़ रही एक टाटा एस का चालान पंजाब पुलिस ने काट दिया। पीडि़त गाड़ी मालिक अब पुलिस के चक्कर काट रहा है, उसे समझ नहीं आ रहा कि जयपुर में गाड़ी का चालान पंजाब के संगरूर में कैसे कट गया। पीडि़त अविनाश कुमावत ने बताया कि उनकी टाटा एस गाड़ी है। जो सिरसी रोड और वैशाली नगर इलाके में पानी के कैंपर सप्लाई करने का काम करती है। अविनाश का दावा है कि उनकी गाड़ी आज तक जयपुर शहर की सीमा से बाहर नहीं गई, पंजाब जाना तो बहुत दूर की बात है।

No comments