बनाई गांव में पहुंचा लेपर्ड, सरसों के खेतों में छिपा:जयपुर से पहुंची टीम
सीकर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बनाई गांव में लेपर्ड का आतंक सोमवार को भी बना हुआ है। रात भर लगाए गए पिंजरों में लेपर्ड नहीं फंसा। इसके बाद सोमवार अलसुबह से ही वन विभाग की टीम ने लेपर्ड की तलाश फिर से शुरू कर दी है। रेस्क्यू के लिए जयपुर से भी वन विभाग की टीम बनाई गांव पहुंची है।
लक्ष्मणगढ़ रेंजर दुर्गा हुड्डा ने बताया कि टीम लेपर्ड की स्थिति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सरसों के खेत से बाहर की ओर लेपर्ड के पदचिह्न मिले। जिसके बाद पदचिह्न सनवाली गांव तक आए। वन विभाग की टीम पदचिन्हों का पीछा कर रही है।

No comments