Breaking News

राजस्थान के 20 जिलों में आज से अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू

अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सोमवार से प्रदेशभर में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा और राजस्थान के 20 जिलों में प्रभावी रूप से लागू रहेगा।
बता दें कि अभियान को लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

No comments