बाड़मेर में किसानों की बड़ी जीत, ट्रैक्टरों की हुंकार ने झुकाया प्रशासन, 7 दिन में पूरी होंगी मांगें
बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की एकता और ताकत के आगे आखिरकार जिला प्रशासन को झुकना पड़ा. करीब दो सौ से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ बाड़मेर कलेक्ट्रेट घेरने निकले किसानों की हुंकार रैली ने देर रात रंग दिखाया, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी सभी ग्यारह सूत्री मांगों को सात दिन के भीतर पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया.
कई दौर की लंबी वार्ता के बाद, धोरीमना उपखंड कार्यालय में किसानों और उच्च अधिकारियों के बीच बात बनी. इस निर्णायक वार्ता में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और गुड़ामालानी एसडीएम मौजूद थे. ये वार्ता सफल रही.

No comments