Breaking News

देश के कई एयरपोर्ट पर अभी भी लंबी लाइने

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का मसला अभी भी नहीं सुलझा है। 9 दिनों से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली और घरेलू एविएशन मार्केट में 60 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का मार्केट कैप मौजूदा संकट के बाद करीब 21,000 करोड़ रुपये तक घट चुका है। ऐसे में आज इस संकट के नौवें दिन भी यात्रियों की परेशानी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। देश के तीन बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई पर इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के कारण यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

No comments