Breaking News

सवाई माधोपुर में शॉर्ट सर्किट से आग: 15 बकरियां और घरेलू सामान भी राख

सवाई माधोपुर के मलारना डुंगर थाना क्षेत्र के पीपलवाड़ा नदी के पास देर रात एक छप्परपोश में आग लगने से 15 वर्षीय पूजा और 8 वर्षीय बिट्टू की मौत हो गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके चलते दोनों बहनें जिंदा जल गईं। इस घटना में छप्पर में बंधी 15 बकरियां भी जिंदा जल गईं, जबकि बाईक और अन्य घरेलू सामान भी राख हो गया।मलारना डुंगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और दोनों मृतक बहनों के शव सीएचसी मलारना डुंगर भेजे। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

No comments