Breaking News

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन के किराए में भारी छूट

प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रवासी राजस्थानी मेहमानों के लिए शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स प्रबंधन ने राजस्थान भ्रमण यात्रा के किराए में 25 प्रतिशत छूट का विशेष ऑफर घोषित किया है। यह छूट दिसंबर और जनवरी तक मान्य रहेगी।
प्रबंधन के अनुसार विशेष ऑफर का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानी समुदाय को अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही उन्हें राजस्थान की शाही यात्रा का आनंद लेने का अनुभव भी मिलेगा। 

No comments