Breaking News

फिरोजपुर फीडर बंदी पर किसानों की मांगों को लेकर विधायक से मुलाकात


चेयरमैन कार्यालय, श्रीगंगानगर में सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़ के साथ जीकेएस नेताओं एवं चेयरमैन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में फिरोजपुर फीडर की प्रस्तावित बंदी को लेकर किसानों की समस्याओं और मांगों पर करीब 40 मिनट तक चर्चा की गई तथा विधायक को लिखित मांग पत्र सौंपा गया।
बैठक में बताया गया कि फिरोजपुर फीडर की प्रस्तावित बंदी के संबंध में विधायक बराड़ की शीघ्र ही मुख्य सिंचाई सचिव अभय कुमार, चीफ इंजीनियर अमरजीत मेहरड़ा एवं सिंचाई मंत्री के साथ बैठक प्रस्तावित है। विधायक कल जयपुर जा रहे हैं, इससे पूर्व किसानों की मांगें उनके संज्ञान में लाई गईं।

No comments