होमलैण्ड प्रथम के सीवरेज पानी से लोग परेशान
श्रीगंगानगर के सूरतगढ मार्ग स्थित होमलैण्ड प्रथम के पीछे नगर विकास न्यास द्वारा काटे गये प्लाटों की भूमि पर कॉलोनाइजर द्वारा सीवरेज का गन्दा पानी डालने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार होमलैण्ड प्रथम कॉलोनी के पीछे कृषि भूमि पर नगर विकास न्यास द्वारा पूर्व मेें 33 प्लाट काटे गए थे। इसके बाद यूआईटी अधिकारियों ने खेती कार्य करने से मना कर दिया। अभी तक यहां खरीददारों द्वारा मकान नहीं बनाने के कारण यहां खाली भूमि पर कॉलोनाइजर द्वारा होमलैण्ड के सीवरेज का दूषित पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यहां दलदल बना हुआ है तथा मच्छर पनप रहे हैं और दुर्गन्ध फैलने से आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुभर हो गया है।

No comments